कंप्यूटर लैपटॉप तकनीशियन हो तो Throttle Stop एक बहुत ही महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर, जाने इसका इस्तेमाल। 

अगर आप कंप्यूटर लैपटॉप तकनीशियन है तो Throttle Stop सॉफ्टवेयर के बारे में जरुर से जानें। सीधे शब्दों में बताऊं तो यह सॉफ्टवेयर तब काम आता है जब आपका सीपीयू प्रोसेसर स्लो चलता है और और आपका कंप्यूटर स्लो काम करता है। कंप्यूटर स्लो रहने के कारन हो सके आप ओवर हीटिंग, रैम चेंज, विंडोज चेंज या फिर एसएसडी को चेंज कर के देख सकते हैं। लेकिन यह समस्या का समाधान एक सेटिंग को करने से होती है और वो सेटिंग Throttle Stop सॉफ्टवेयर के द्वारा ही हो सकती है।

आसान भाषा में Throttle Stop, सीपीयू प्रोसेसर की स्पीड को कण्ट्रोल करता है और स्लो होने से (throtting) से रोकता है। यह समस्या सीपीयू में पावर इशू के कारन होता है। मैं कुछ दिन पहले एक लैपटॉप को रिपेयर कर रहा था तो वहां पर चार्जर लैपटॉप के अलावा और कोई कंपनी का इस्तेमाल किया गया था। जिससे की चार्ज में भले ही 19 वोल्टेज बन रहा था, लेकिन इसके बावजूद वह चार्जर की वजह से समस्या हो रही थी और लैपटॉप बहुत ही अधिक स्लो था। 

हालाँकि उस लैपटॉप का बैटरी भी पूरी तरह से खराब था। ऐसे में अगर आपका लैपटॉप बहुत ही अधिक स्लो हो तो उसका कारन या तो डुप्लीकेट चार्जर या फिर खराब चार्जर भी हो सकता है। इसके साथ ही भले ही एडाप्टर में 19 वोल्टेज का आउटपुट दिखा रहा है लेकिन इसके बावजूद आपका चार्जर खराब हो सकता है। ऐसे में आप या तो चार्जर को भी बदल कर देखें। 

इस चीज़ को चेक करने के लिए आप पहले यह चेक करें की आपका सीपीयू क्तिने GHz का है और उसका स्पीड गिर कर कितना हो चूका है। अगर स्पीड गिर कर – 1.2 GHz का हो गया है। तो इसका मतलब की आपके सीपीयू में Thermal Throtting की समस्या है। इस चीज़ को ठीक करने के लिए Throttle Stop सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लें फिर उसके बाद BD Prochot Disable कर दें, यानी की अगर वो Tick लगा हुआ है तो उसके Un – Tick करके Save कर दें। इस सॉफ्टवेयर के और भी फीचर है जो आप इस्तेमाल करके ही देखें। तथा ऐसे ही कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयरिंग से जुडी टेक नॉलेज के लिए हमारे ब्लॉग – akitworld.in पर हमेसा आते रहिये। 

Leave a Comment