आज इस लेख में मैं आपके लिए एक बहुत ही शानदार लैपटॉप के बारे में जानकारी लेकर आया हूँ जिसका नाम है Primebook 2 Max 2025, इस लैपटॉप का सबसे खासियत बात यह है की इसका बैटरी बैकअप 12 घंटे का मिलता है। यानी की इस लैपटॉप में आपको कम से कम 12 घंटे तक काम करने का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 8 GB RAM का मिलता है। साथ ही इसमें आपको 256 GB का स्टोरेज मिलता है जो की SSD भी मिलता है। हालाँकि आपको बता दें की यह एक एंड्राइड लैपटॉप है जिसमे आपको एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है जो की Android 15 है।
Primebook 2 Max 2025 (New Launch) का फीचर्स

बात करें इस लैपटॉप का फीचर्स का तो इसमें सबसे पहले तो आपको 15.6 इंच का स्क्रीन मिलता है। 15.6 इंच एक लैपटॉप रहने से इसमें आपको बड़ी स्क्रीन मिलता है जिससे की इसमें काम करने में बहुत आनंद मिलता है। इस लैपटॉप में आपको एक्स्ट्रा नम लॉक मिलता है। जिससे की आप इसमें नंबर आसानी से और फ़ास्ट टाइप कर सकते हैं।
लैपटॉप का डिज़ाइन ओवरऑल अच्छा और अट्रैक्टिव है। बात करे इस लैपटॉप का इस्तेमाल का तो इसमें इंटेरेंट वगेरा आसानी से चला सकते हैं। हालाँकि यह एक एंड्राइड लैपटॉप है तो इसी वजह से इसमें आप विंडोज के सॉफ्टवेयर नहीं चला सकते हैं। हालाँकि इसमें क्लाउड पीसी का ऑप्शन मिलता है जिससे आप ऑनलाइन लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम चला सकते हैं।
Primebook 2 Max 2025 (New Launch) का लिमिटेशन

Primebook 2 Max 2025 Laptop में केवल यही डिमेरिट है की इसमें आपको विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलता है। साथ ही इसमें आप अपग्रेड ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन इस लैपटॉप में बैटरी बैकअप शानदार 12 घंटे से लेकर 14 घंटे का मिलती है। जिससे की स्टूडेंट वगेरा इसमें ऑनलाइन पढ़ाई बहुत अच्छे से कर सकते हैं। साथ ही वैसे लोग जो ऑनलाइन गूगल क्रोम पर काम करते हैं वैसे लोगो के लिए भी यह बहुत ही अच्छा लैपटॉप है।

हालाँकि इसमें एक सबसे बड़ी डिमेरिट मुझे यह लगा की यह एक नया कम्पनी है। ऐसे में सर्विस के बारे में मुझे ज्यादा अनुभव नहीं यह की इस कंपनी का सर्विस कैसा है और कहाँ – कहाँ पर है। ऐसे में आप इस लैपटॉप को खरीदने से पहले अपने नजदीकी प्राइम बुक का सर्विस सेण्टर को चेक कर लें। हालाँकि मेरे शहर पटना में https://www.primebook.in/repair-and-service-center/Patna पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलती है।