अगर आप भी खरीद रहे है सेकंड हैंड लैपटॉप, तो इस तरह से खरीदें सबसे बेस्ट और सस्ता लैपटॉप।

अगर आप भी खरीद रहे है सेकंड हैंड लैपटॉप, तो इस तरह से खरीदें सबसे बेस्ट और सस्ता लैपटॉप

दोस्तों अगर आप एक लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और अगर आपका बजट कम है तो आप सेकंड हैण्ड लैपटॉप खरीद सकते हैं। 

इस लेख में मैं आपको सेकंड हैण्ड लैपटॉप खरीदने से पहले किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना है के बारे में बताऊंगा। तो सबसे पहले आप यह देखें की उस लैपटॉप का ओरिजिनल दाम कितना था और अभी के समय में सेकंड हैण्ड में वो आपको कितना में मिल रहा हैं।

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात हैं की वह लैपटॉप कितने दिन पुराना है। यानी वो लैपटॉप कब लॉन्च हुआ है। सेकंड हैण्ड लैपटॉप मुख्य तौर पर 3 तरह के होते हैं। पहला होता है कमर्शियल लैपटॉप, दूसरा होता हैं नार्मल लैपटॉप, और तीसरा है real सेकंड हैण्ड लैपटॉप।

कमर्शियल लैपटॉप उन लोगों के लिए होता है जो कंपनी में जॉब करते हैं। नार्मल लैपटॉप में इंजिनियर लोग खराब लैपटॉप को रिपेयरिंग करते हैं और फिर मार्केट में सेल कर देते हैं। 

आम तौर पर इन लैपटॉप में सस्ते पार्ट्स लगे होते हैं और कई बार लैपटॉप दोबारा जल्द खराब होने का चांस रहता है। वही तीसरा होता हैं रियल सेकंड हैंड लैपटॉप, मैं वैसे लैपटॉप की बात कर रहा हुँ, जो हम और आपके जैसे लोग खरीदते हैं और एक से दो साल चलाने के बाद इन्हे मार्केट में सेल कर देते हैं।

असली में सेकंड हैंड लैपटॉप अच्छा कंडीशन में यही होता है। ऐसे लैपटॉप को पहचानने का सबसे आसान तरीका हैं की आप लैपटॉप का ओरिजिनल बिल की मांग करें। साथ ही आप लैपटॉप का लॉन्च डेट और करंट ओरिजिनल प्राइस को जरुर चेक कर ले।

ऐसे लैपटॉप को आप किसी जानकार, रिलेटिव, फॅमिली, फ्रेंड्स से खरीद सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन में Cashify, Olx जैसे वेबसाइट से ऐसे लैपटॉप को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको शॉप के अंदर भी ऐसे लैपटॉप मिल सकते हैं। 

हालांकि मार्केट में सबसे ज्यादातर थर्ड हैंड, फोर्थ हैण्ड यानी की बहुत ज्यादा पुराना और रिपेयरिंग किया हुआ लैपटॉप सेल होता हैं। आपको बता दें की आप ऐसे सेकंड हैण्ड लैपटॉप को अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और शॉप से भी खरीद सकते हैं। 

हालांकि सेकंड हैण्ड लैपटॉप खरीदने से पहले आप उसका वारंटी जरूर चेक कर ले। आपको कम से कम 6 महीने का वारंटी मिलना चाहिए। बैटरी का बैकअप कम से कम 3 से 4 घंटे का होना चाहिए, और चार्जर ओरिजिनल रहना चाहिए। साथ ही आपको एसएसडी रहना चाहिए। 

साथ ही एक बार अच्छे से उसका स्पीकर वगेरा मी जांच कर ले, कैमरा की जांच कर ले, लैपटॉप में इंटरनेट अपर यूट्यूब वगेरा चला कर अच्छे से देख ले। अगर आपको ये सभी क्राइटेरिया पसंद आते हैं और 6 महीने की वारंटी मिलती है तो आप लैपटॉप को खरीद ले।

दोस्तों आगे आपको लैपटॉप से संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही आप हमें किसी भी लैपटॉप की समस्या का समाधान पाने के लिए – +918207574090 पर कॉल कर सकते हैं। मैं आपकी मदद जरूर करूँगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *