इस बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के जमाने में आज के समय में ऑनलाइन भी मार्केटिंग करना बहुत अच्छा तरीका है। ऐसे में आपको गूगल अपनी तरफ से आपके बिज़नेस को सर्च रिजल्ट में ऐड करने के लिए बेहतरीन फीचर दे रही है जिसका नाम है – गूगल माई बिज़नेस। आपको बता दें की इस टूल की मदद से आप अपने दूकान को ऑनलाइन ऐड कर सकते है। जिससे की कोई भी अगर गूगल पर सर्च करेगा की आस – पास इस चीज़ की दूकान कहाँ है तो उन्हें आपका दुकान का डिटेल दिखेगा।
एक उदहारण से समझते हैं की पटना शहर में आप ऑनलाइन कंप्यूटर लैपटॉप रिपेयरिंग का दूकान चलाते हैं। लेकिन बहुत से कस्टमर ऐसे होते हैं जो की अपने घर पर सर्विस चाहते हैं। ऐसे में अगर आप अपने शॉप को ऑनलाइन अपलोड कर देते हैं, इसके बाद अगर कोई सर्च करता है की – laptop repairing shop in patna, या computer repairing home service in patna तो उन्हें आपका दूकान दिखाई देगा।
जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर के जरिये वे आपसे कांटेक्ट कर सकेंगे। इसके साथ ही आप अपना दूकान का फोटो वगेरा ऐड कर सकते हैं। गूगल पर आपका दूकान रहने से लोकल एरिया में आपकी पहचान और बढ़ती है तथा लोगो को आपके दूकान को खोजने में और सही एड्रेस पर गूगल मैप के जरिये पहुँचने में भी मदद मिलती है।
गूगल माई बिज़नेस पर अपने दूकान को ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?
गूगल माई बिज़नेस पर अपने दूकान को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको एक एंड्राइड फोन की जरुरत होगी। उसके बाद आपको एक फ्लेक्स बोर्ड बनवाना होगा जिस पर आपका दूकान का नाम, एड्रेस, आपका काम, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी लिखी हुई रहनी चाहिए।
Google Business Profile: Get Listed on Google – Profile बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

फिर आपको एक जीमेल आईडी और एक मोबाइल नंबर चाहिए जिससे आपको गूगल माई बिज़नेस को बनाना है। उसके बाद आपको अपने दूकान का जानकारी जैसे की नाम, एड्रेस, फोटो, मोबाइल नंबर, आपके द्वारा दी जाने वाली सर्विस, साथ ही आपका लाइव लोकेशन को अपडेट कर देना है।
उसके बाद 24 घंटे के अंदर आपके द्वारा भरी गयी जानकारी को वेरीफाई किया जाएगा, अगर सब जानकारी सही रहती है तो 24 घंटे के अंदर आपके दूकान को ऑनलाइन गूगल सर्च पर लाइव कर दिया जाएगा। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी चाहिए, या फिर आपको मुझसे गूगल माई बिज़नेस प्रोफ़ाइल को बनवाना है तो मैं आपको इसे बनाने में मदद करूँगा। आप मुझे – 8207574090 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।